CM मोहन यादव ने नेहा माली से की मुलाकात, एक लाख की सहायता कर दिया न्याय का भरोसा


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कुकडेश्वर निवासी नेहा माली के साथ पूरा न्याय किया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को ‘इन्स्ट्राग्राम’ पर कहा कि नेहा के रिश्तेदारों द्वारा उसके पिता की सम्पत्ति पर अवैध रूप से कब्जा कर लेने और उसे परेशान करने की शिकायत की जांच कर बेटी को उसका वाजिब हक दिलाया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नेहा माली से भेंटकर उसे ढांढस बंधाया और हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन देकर नेहा को एक लाख रुपए की सहायता दिए जाने की घोषणा की.

उल्लेखनीय है कि बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नीमच जिले के मनासा प्रवास के दौरान कुकडेश्वर निवासी नेहा माली से जुड़ी घटना सामने आई थी. नेहा ने मुख्यमंत्री से भेंट में बताया कि उसके पिता के निधन के बाद उसके और उनकी छोटी बहन के साथ सगे रिश्तेदारों द्वारा प्रताड़ना देकर उनके पैतृक मकान से बेदखल करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस में आवेदन देने के बावजूद उन्हें कोई राहत नहीं मिली.



Source link

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी भाषा चुनें »
error

Follow Us On