हिमाचल में निवेश और कर्ज पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP विधायक ने पूछे कई सवाल


हिमाचल प्रदेश के पूर्व उद्योग मंत्री और जसवां परागपुर से विधायक बिक्रम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हर मामले में श्रेय लेने की कोशिश करते हैं. 

लंबे समय से चल रही लड़ाइयों और कानूनी मामलों में आए फैसलों को अपनी सरकार की उपलब्धि बताना सही नहीं है. बीबीएमबी के मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर भी उन्होंने सरकार से सवाल पूछे.

यह भी पढ़ें: दीपावली के बाद भी हिमाचल की हवा साफ, प्रदूषण में 50% से ज्यादा कमी

चार साल का ब्यौरा सार्वजनिक करने की मांग 

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि सरकार को चार साल के कार्यकाल में हर विभाग की उपलब्धियों का ब्यौरा सार्वजनिक करना चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि इन चार सालों में प्रदेश में कितने नए बिजली प्रोजेक्ट लगाए गए और कितने प्रोजेक्ट के लिए एमओयू किए गए. उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय उद्योग विभाग में 500 से 1000 करोड़ रुपये का निवेश आने पर कांग्रेस नेता हिमाचल को बेचने के आरोप लगाते थे, लेकिन मौजूदा सरकार के चार साल में कोई बड़ा निवेश नहीं आया है.

बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार ने 55 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज लिया है. उन्होंने पेखुवाला प्रोजेक्ट पर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की. साथ ही ब्यास नदी में अवैध खनन और ईडी की कार्रवाई का जिक्र करते हुए पूछा कि सरकार बताए कि इस मामले में किन लोगों पर कार्रवाई हुई है.

कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल 

बिक्रम ठाकुर ने बीबीएमबी मामले को लेकर भी मुख्यमंत्री से सवाल किए. उन्होंने पूछा कि इस मामले के निपटारे के लिए प्रदेश सरकार ने कौन से दस्तावेजी प्रयास किए और किशाऊ परियोजना से हिमाचल को कितना वित्तीय लाभ मिला है.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह भी बताना चाहिए कि नए प्रोजेक्ट लाने के लिए उन्होंने क्या प्रयास किए और क्या इसके लिए कोई पदयात्रा की. उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाए.

यह भी पढ़ें: कुल्लूः बर्फबारी से थमी वाहनों की रफ्तार, जलोड़ी जोत में 20 दोपहिया वाहन और ट्रैकर रेस्क्यू



Source link

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी भाषा चुनें »
error

Follow Us On