मंडी में पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा, हाईटेंशन तारों में फंसा रूसी पायलट; ऐसे बची जान
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में मंगलवार को पैराग्लाइडिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. टांडू और मेहड़ गांव के पास पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर उड़ान भर रहा रूस का पैराग्लाइडर पायलट अलेक्सेई इवाखिन अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण जमीन से करीब 145 मीटर की ऊंचाई पर 66 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइनों में उलझ गया.
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पायलट बिजली की हाईटेंशन तारों के बीच काफी ऊंचाई पर फंस गया था, जिससे उसका रेस्क्यू बेहद चुनौतीपूर्ण बन गया. सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और करीब चार घंटे तक चले कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रूसी पायलट को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. हादसे में बड़ा नुकसान होने से टल गया.
यह भी पढ़ें: हिमाचल में निवेश और कर्ज पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP विधायक ने पूछे कई सवाल
सोमवार दोपहर को हुआ था हादसा
यहां बता दें कि सोमवार दोपहर को तकरीबन 2 बजे रूसी पायलट ने बीड़ बिलिंग से पैराग्लाइडिंग के लिए उड़ान भरी. कुछ देर बाद वह कंट्रोल खो बैठा और टांडू के पास 33केवी लाइन के तारों में फंस गया. जमीन से 200 फीट ऊंचे तारों में पैराग्लाइडर के फंसने से हड़कंप गया.फौरन ही बिजली लाइन बंद करवाई गयी. उसके बाद प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.
146 मीटर लंबी करें से रेस्क्यू
स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने 146 मीटर लंबी करें मंगवाई. जिसमें SDRF का जवान नवीन कुमार और गावर कंपनी का जमशेद सवार हुए. जमशेद ने इस तरह के रेस्क्यू की ट्रेनिंग तमिलनाडु में ले रखी है. इतनी उंचाई से रेक्स्यु करना बड़ी चुनौती थी. लोगों ने नीचे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तिरपाल लगाया.
हालांकि की रुसी पैराग्लाइडर को सकुशल उतारकर टीम ने राहत की सांस ली.
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि रुसी पैराग्लाइडर को सकुशल उतार लिया गया है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. मौके पर अब स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है. ट्रैफिक भी शुरू कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: दीपावली के बाद भी हिमाचल की हवा साफ, प्रदूषण में 50% से ज्यादा कमी

