हिमाचल में बर्फबारी का दौर शुरू, दारचा-लेह हाईवे पर आवाजाही बंद


हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है. जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते जनजीवन और सड़क यातायात प्रभावित होने लगा है.

बर्फबारी के कारण दारचा-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है. सड़क पर बर्फ जमने और फिसलन बढ़ने के चलते इस मार्ग को यातायात के लिए बंद करना पड़ा है.

यह भी पढ़ें:हिमाचल में BJP को झटका, रामपुर के पूर्व विधायक सिंघी राम ने दिया इस्तीफा

बर्फबारी से वाहनों की आवाजाही बंद 

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते कई प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है. शिंकुला पास, बारालाचा पास और कुंजुम टॉप सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए असुरक्षित हो गई हैं.

लाहौल घाटी में रोहतांग दर्रे से लेकर उदयपुर और मनाली-लेह मार्ग पर वीरवार रात से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है. लगातार हिमपात के कारण कई स्थानों पर 10 से 15 सेंटीमीटर तक बर्फ जम गई है. इससे सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है और वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है.

उंचाई वाले इलाकों में बढ़ी ठंड 

मौसम में आए इस बदलाव से लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ गई है. वहीं, मार्ग बंद होने से लेह की ओर जाने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. प्रशासन की ओर से यात्रियों को मौसम और सड़क की स्थिति सामान्य होने तक दारचा-लेह मार्ग पर यात्रा न करने की सलाह दी जाती है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बर्फ़बारी 15 नवंबर तक रहेगी. इससे न्यूनतम तापमान में भी गिरावट जारी रहेगी. मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के कई ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड और बर्फबारी को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें: हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम, इन 5 जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट



Source link

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी भाषा चुनें »
error

Follow Us On