कुल्लूः बर्फबारी से थमी वाहनों की रफ्तार, जलोड़ी जोत में 20 दोपहिया वाहन और ट्रैकर रेस्क्यू


हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में जलोड़ी जोत और आसपास के क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से यातायात प्रभावित हो गया है. बारानाला के पास सड़क पर करीब एक इंच बर्फ जमने के कारण मार्ग छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है. सड़क पर फिसलन बढ़ने से पर्यटकों और वाहन चालकों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं.

बर्फबारी के बीच जलोड़ी जोत के समीप फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए जिला पुलिस की रेस्क्यू टीम ने अभियान चलाया. इस दौरान करीब 8 दोपहिया वाहनों और 12 पैदल यात्रियों एवं ट्रैकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू कर सरकारी वाहन के माध्यम से सोझा पहुंचाया गया.

हिमाचल में सदियों पुराना पत्थर मेला! 2 खानदानों के बीच जमकर बरसे पत्थर

सड़क की मौजूदा स्थिति के बारे में जागरूक करने के निर्देश

इसके अलावा दो छोटे वाहनों को टो करके जलोड़ी टॉप पार करवाया गया. वहीं, वापसी के दौरान कुछ वाहन चालकों को गाड़ागुशैणी मार्ग से सुरक्षित भेजा गया. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सोझा, घियागी और जिभी के स्थानीय लोगों तथा टैक्सी चालकों को पर्यटकों को जलोड़ी जोत की ओर जाने से रोकने और सड़क की मौजूदा स्थिति के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए हैं.

रात के समय जलोड़ी जोत की ओर वाहन लेकर जाने से बचें- प्रशासन

जिला कुल्लू पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय वाहन चालकों से अपील की है कि रात के समय जलोड़ी जोत की ओर वाहन लेकर जाने से बचें. मौसम और सड़क की स्थिति सामान्य होने तक इस मार्ग की यात्रा स्थगित रखें. बर्फ से ढकी और फिसलन भरी सड़क पर वाहन चलाने का जोखिम न उठाएं तथा पुलिस एवं प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें. 

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 10 नवंबर से मौसम बिगड़ेने की चेतावनी दी है. 13 और 14 नवंबर को शिमला सहित पांच जिलों में गर्जन, बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज हवाओं के चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

हिमाचल: दिवाली की रात डबल मर्डर, पटाखे चलाने पर पड़ोसी ने दंपत्ति पर चढ़ाई THAR



Source link

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी भाषा चुनें »
error

Follow Us On